अवधेश राय हत्याकांडः 32 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, मुख्तार ... - CG Sandesh

अवधेश राय हत्याकांडः 32 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश। बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में 32 साल के इंतजार के बाद सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार देने के बाद उम्रकैद की सजा का ऐलान कर दिया।

सोमवार 12 बजे के करीब पहले तो कोर्ट ने माफिया अंसारी को दोषी कर दिया और फिर दोपहर 2 बजे जज अवनीश ने दोषी अंसारी को उम्रैकद की सजा सुनाई गई है। अंसारी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये कोर्ट से जुड़ा।

गौरतलब है कि 32 साल से यह मामला कोर्ट में पेंडिग था। बताते हैं कि 3 अगस्त 1991 को अजय राय के भाई अवधेश राय अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।घटना में उनके भाई अजय राय मुख्य गवाह थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें