बसना : चाचा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की मारपीट - CG Sandesh

बसना : चाचा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बुटीपाली में चाचा और चचेरे भाइयों ने मिलकर जमीन विवाद को लेकर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम बुटीपाली निवासी झंगलु सिंह सिदार 1 जून को सुबह करीब 7:30 बजे घर के आंगन में खड़ा था. उसी समय उसके चाचा पवन सिंह और चचेरा भाई जीवन सिंह, चंद्रशेखर आये और पुरानी जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे, जिन्हें गाली देने से मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से पवन सिंह सिदार, जीवन सिंह सिदार एवं चंद्रशेखर सिदार मिलकर मारपीट किया, जिससे उसे चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जीवन सिंह सिदार, चंद्रशेखर सिदार, पवन सिंह सिदार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें