बसना : होटल में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्... - CG Sandesh

बसना : होटल में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना के जनपद चौक के पास स्थित होटल में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस को 5 जून को मुखबीर से सूचना मिला की जनपद चौक के पास बजरंगी यादव अपने होटल के सामने लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस जनपद चौक के होटल पहुंची. शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते बजरंगी यादव पिता परीखा यादव उम्र 48 साल निवासी साई बिहार बसना को पकड़ा गया. उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया.

आरोपी बजरंगी यादव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें