बसना : दो अलग – अलग प्रकरण में 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
बसना पुलिस ने दो अलग – अलग प्रकरण में 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. पहले मामले में पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की पिलवापाली में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है.
सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान में रेड कार्यवाही कर आरोपी ज्ञानिक दास पिता असमन दास उम्र 60 साल निवासी पिलवापाली के कब्जे से एक सफेद खाद बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरा हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अपराध क्रमांक 298/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
दूसरा मामला भी ग्राम पिलवापाली का है. मुखबीर सुचना पर पुलिस ने ग्राम पिलवापाली में रेड कार्यवाही कर आरोपी आदम कुमार कोसरिया पिता सामदास कोसरिया उम्र 50 साल निवासी पिलवापाली के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अपराध क्रमांक 299/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, उप निरी. उदयराम साहू, प्र.आर. मानसिंग साहू, आर. विरेन्द्र साहू, सतीश साहू, विद्याधर साव, म0आर0 प्रेमलता नाग एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा.