बसना : सरपंच पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी क... - CG Sandesh

बसना : सरपंच पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी को सौपा गया ज्ञापन

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडे डाभा के सरपंच पति के खिलाफ सतनामी समाज ने जातिसूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. सतनामी समाज ने 6 जून को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली को इस सम्बन्ध में शिकायत सौंपी है.

शिकायत में बताया गया है की 31 मई को दोपहर करीब 2:00 बजे सरपंच पति राधेश्याम नाग ने सतनामी समाज के लोगों के तालाब के पास अभद्र व्यवहार कर जातिसूचक गाली गलौज की और उनकी बिजली पानी की सुविधा को बंद कर दिया गया था. इस सम्बन्ध में सतनामी समाज ने बैठक रखी. समाज के पदाधिकारियों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची और बिजली पानी की सुविधा को चालू करवाया गया.

सतनामी समाज ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली को शिकायत सौंपकर सरपंच पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें