बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जा... - CG Sandesh

बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बड़ी मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है। बच्ची को फंसे हुए लगभग 16 घंटे हो गए हैं। घटना की सुचना मिलते ही एसडीएम अमन मिश्रा मौके पर पहुंचे और सृष्टि को बचाने के लिए खुदाई शुरू करा दी है। मासूम सृष्टि कुशवाह को बचाने की जद्दोजहद जारी है। सृष्टि को बचाने के लिए अब तक 27 फीट तक पैरलल गड्ढा खोदा गया है। 

बोरवेल में फांसी बच्ची सृष्टि को राड के द्वारा हुक से बाहर निकालने का प्रयास विफल रहा जिसके बाद खुदाई का काम दोबारा चालू किया गया। जैसे-जैसे हो रही खुदाई वैसे-वैसे सृष्टि और नीचे जा रही। इस मामले में सीएम शिवराज लगातार अपडेट ले रहे है। इसके अलावा सीएम ने बच्ची के रेस्क्यू के लिए आर्मी को कॉल किया है। बच्ची बोरवेल में 100 फीट नीचे फंसी हुई है। 100 फीट के बाद नीचे पानी होने की भी आशंका जताई जा रही है जिससे बच्ची की जान और मुश्किल में पड़ गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें