11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच फंसा 20 घंटे से रेस्क्यू ... - CG Sandesh

11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच फंसा 20 घंटे से रेस्क्यू जारी

बिहार। रोहतास जिले में 11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच में फंस गया है। बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी हैं। मौके पर बच्चों के परिजन समेत भारी भीड़ भी मौजूद है। मामला नासरीगंज दाऊदनगर में स्थित सोन पुल का है।

यहां मानसिक रूप से कमजोर 11 साल का रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था। जब बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी।प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे से बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे को निकालने में जुटी है। हालांकि, अभी तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है। NDRF की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची है। रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें