बसना : एसडीएम के मार्गदर्शन में कुपोषित बच्चों के लिए किया ग... - CG Sandesh

बसना : एसडीएम के मार्गदर्शन में कुपोषित बच्चों के लिए किया गया शिविर का आयोजन

शिविर में लगभग 100 बच्चों का किया गया इलाज

बसना : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में 9 जून को कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 100 बच्चों का इलाज किया गया, जिसमें कुपोषित, गंभीर कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चे शामिल हैं. शिविर में निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गयी.

चिकित्सकों द्वारा शिविर में कुपोषित बच्चों तथा शिशुओं के परिजनों को बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी.

इस शिविर के सफल आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार, बी.एम.ओ. डॉ. जे.पी. प्रधान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानंद होता, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रहाश नाग सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें