ISIS के मॉड्यूल का भंडाफोड़, ATS ने कट्टरपंथी विचारधारा से ज... - CG Sandesh

ISIS के मॉड्यूल का भंडाफोड़, ATS ने कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

गुजरात। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश कर एक महिला समेत चार लोगो को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है। जबकि एक और शख्स को पकड़ने के लिए कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं। एटीएस ने बताया कि इस मामले में सुमेरा नाम की सूरत की एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए चारों लोग ISIS के सक्रिय ग्रुप के सदस्य हैं।

छापेमारी के दौरान गुजरात एटीएस को कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। ये चारों ISIS के साथ जुड़ने के लिए भागने की फिराक में थे। ये सभी पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और उनके सीमा पार के आकाओं के इशारों पर रेडिकलाइज हुए थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें