बसना : चर्च से कुर्सीयां और पाइप चोरी - CG Sandesh

बसना : चर्च से कुर्सीयां और पाइप चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के चर्च से कुर्सी और पाइप चोरी हो गयी. बेतेल मेनोनाइट चर्च के सचिव येशुदास ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जनवरी 2023 में चर्च के कार्यक्रम के लिये 45 नग कुर्सी किमती 18,000 रूपये खरीदी गयी थी. कुर्सीयां व पाईप को चर्च परिसर में रखे हुये थे. 

3-4 जून की रात उक्त कुर्सीयों व पाईप को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली.

आसपास पता तलाश करने, अन्य कर्मचारीयों से पूछताछ करने तथा सलाह मशविरा करने के बाद येशु दास ने 10 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें