बसना : खेत से धान ले जाते समय ट्रेक्टर पलटने से दबकर हुई मौत - CG Sandesh

बसना : खेत से धान ले जाते समय ट्रेक्टर पलटने से दबकर हुई मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राभौना से परसकोल के बीच खेत से धान भरकर घर ले जाते समय ट्रेक्टर पलटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना 10 मई की दोपहर करीब 3 बजे की है.

किशोरी लाल सिदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसका भतीजा कृष्ण कुमार सिदार सोनालिका ट्रेक्टर में चालक योगेश कुमार के साथ धान भरकर खेत से घर ला रहा था. कर्राभौना से परसकोल के बीच पदमलोचन के खेत के पास पहुंचे थे तभी सोनालीका ट्रेक्टर क्र. CG06 GY 2921 का चालक योगेश कुमार ने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी कर देने से ट्रेक्टर के बगल में बैठे कृष्ण कुमार सिदार को चोट लगी थी. उसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें