बसना : खेत में पराली जलाने के लिए लगायी गई आग से जली गरीब की... - CG Sandesh

बसना : खेत में पराली जलाने के लिए लगायी गई आग से जली गरीब की झोपड़ी, सामान जलकर खाक

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार के खेत में पराली जलाने के लिए लगाई गयी आग से एक व्यक्ति की खेत में स्थित झोपड़ी जल गयी. झोपड़ी में रखे सामान भी जलकर ख़ाक हो गए. फिलहाल, पीड़ित को यह स्पष्ट जानकारी नहीं है की आग किसने लगायी थी.

पीड़ित संजय कुमार मिरी (30) निवासी बेल्डीहपठार ने संदेह के आधार पर गिधामुडा निवासी महेन्द्र साहू के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा हानि की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग को लेकर थाने में आवेदन सौपा है.

आवेदन में संजय ने बताया है की 2 जून को दोपहर करीब 3 बजे उसके खेत में आग लग गई थी. संजय खेत के पास जाकर देखा और लोगों से पूछा तो पता चला कि महेन्द्र साहू अपने खेत में आग लगाया था और वहाँ से चला गया. महेन्द्र द्वारा अपने खेत में लगायी गयी आग फैलते हुए संजय के झोपड़ी (लगभग 30 फीट लंबाई) तक पहुँच गयी, जिससे उसकी झोपड़ी जलकर राख हो गयी. झोपड़ी में रखे सामान कपड़ा, 02 चारपाई, 04 बाल्टी, 03 कुर्सी, 02 पानी रखने का पात्र तथा रोजमर्रा उपयोग हेतु रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें