बसना : 40 लीटर अवैध शराब के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 40 लीटर अवैध शराब के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार

बसना : भंवरपुर चौकी पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ माँ-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर ने मोबाईल से सूचना दिया कि एक व्यक्ति अपने घर बाडी ग्राम बडेसाजापाली में अवैध रूप से बिक्री वास्ते हाथ भठ्ठी महुआ शराब छिपाकर रखा है.

सूचना के बाद पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घर के बाडी में घेराबंदी कर बंशी भारद्वाज पिता मोतीराम भारद्वाज उम्र 28 वर्ष तथा जमुना बाई पति मोतीराम भारद्वाज उम्र 54 वर्ष निवासी बडेसाजापाली को पकड़ा.

दोनों की तलाशी के दौरान संयुक्त कब्जे से घर बाडी से दो नग 20-20 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 40 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 40000 ML किमती करीबन 8000 रूपये एवं तीन नग जर्मन गंजी बडी वाली एवं एक नग स्टील गंज किमती 800 रूपये कुमल जुमला किमती 8800 रूपये को बरामद किया गया.

आरोपीयान का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया. मौके पर आरोपी के विरूध्द देहाती नालसी 0/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें