16 जून से शुरू होगा स्कूल चलें हम अभियान...स्कूल शिक्षा विभा... - CG Sandesh

16 जून से शुरू होगा स्कूल चलें हम अभियान...स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

एमपी में पहली से लेकर 12वीं तक स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त हो जाएंगे। स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत 16 जून से होगी। स्कूलों के खुलने की शुरुआत से ही बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति एम-शिक्षामित्र एप के माध्यम से लगाई जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि शमी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।


16 जून से शुरू होगा अभियान

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत 16 जून से होगी और इसी के साथ बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति एम-शिक्षामित्र एप के माध्यम से लगाई जाएगी। अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 16 जून को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक होगी, 17 जून को बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 19 से 26 जून तक पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

अक्टूबर से दिसंबर तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

23 अक्टूबर, 2023 से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली की छुट्टियाँ रहेगी। वहीं इस साल शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का होगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें