19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आँखों में घोंपा पेचकस, ब्लेड से रेता गला
तेलंगाना से 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या की खबर सामने आयी है. यहां विकाराबाद जिले में 19 साल की युवती की निर्ममता से हत्या कर दी गई. अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पहले युवती की आंखों में पेचकस से हमला किया गया, जिसके बाद ब्लेड से गला काट दिया.
यह घटना विकाराबाद जिले के परिगी मंडल के कालापुर गांव की है. 19 साल की युवती की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. युवती का शव तालाब से बरामद किया गया है. पीड़िता का नाम जुट्टू सिरिशा है. उसकी आंखों में पेचकस से वार किया गया, जिसके बाद ब्लेड से उसका गला रेत दिया. युवती की मौत के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, युवती शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. जब गांव वालों ने कल्लापुर गांव के पास तालाब में युवती के शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.