एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत...कार ने लॉरी को मारी टक्कर - CG Sandesh

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत...कार ने लॉरी को मारी टक्कर

आंध्र प्रदेश। पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के एक कार ने राजमार्ग पर एक लॉरी को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा नल्लाचरला गांव में हुई। जहां कार राजमार्ग से गलत दिशा में जाने लगी और सड़क किनारे खड़े लॉरी से जा टकराई।

हादसे में मरने वाले सभी छह लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने कहा कि कार में सवार लोग विजयवाड़ा से राजामहेंद्रवरम की तरफ जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें