CG : हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव...पाँच दिन से लापता युवक ... - CG Sandesh

CG : हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव...पाँच दिन से लापता युवक की मिली लाश

अंबिकापुर। जिले में एक युवक की शव पुल के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक 5 दिन पहले से लापता था। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार को ग्राम खैरबार पुलिया के नीचे लोगों ने एक युवक का शव देखा था। तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान ग्राम रनपुर निवासी पवन रवि(27) के रूप में की है। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई थी।पुलिस को बताया कि युवक लापता था। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले उसे पीटा गया है। फिर, गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। फिलहाल, मामले में जांच कर रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें