नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता की हत्या कर फेंका शव, जांच में जुट... - CG Sandesh

नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता की हत्या कर फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

असम में भाजपा महिला नेता की हत्या का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता जोनाली नाथ की हत्या कर शव को नेशनल हाईवे के पास गोलपारा के कृष्णा इलाके में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद राज्य भाजपा इकाई ने इसपर विरोध जताया है। पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

जोनाली नाथ भाजपा गोलपारा जिला समिति की सचिव थीं और गोलपारा के कृष्णाई इलाके में रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें