जलते कचरे में नवजात के शव को फेंका... अस्पताल में हंगामा - CG Sandesh

जलते कचरे में नवजात के शव को फेंका... अस्पताल में हंगामा

झारखंड। गढ़वा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती द्वारा एक मृत बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल ने बच्चे के शव को गटर के अंदर जलते हुए कचरे में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। दरअसल, पलामू जिला के रजहारा के लहलहे गांव निवासी मनदीप विश्वर्मा की पत्नी को अचनाक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद उसे मझिआंव सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन जब परिजनों ने बच्चे का शव मांगा तो पता चला कि बच्चे के शव को गटर के अंदर जलते हुए कचरे में फेंक दिया गया था। यह सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार एवं थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो महिला पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एएनएम मंजू कुमारी, निर्मला कुमारी एवं दाई दौलत कुंवर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पूरे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें