चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें ... - CG Sandesh

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित

अहमदाबाद | गुजरात राज्य में सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संचालन में सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए गांधीधाम और भुज स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गयी है।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार यात्रियों की जानकारी के लिए स्टेशनों पर ट्रेन अपडेट के बारे में लगातार घोषणा जाएंगी। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और मीडिया अपडेट के माध्यम से समय-समय पर ट्रेनों के नियमन/ निरस्तीकरण/अल्प-टर्मिनेशन/डायवर्सन आदि के संबंध में विस्तृत अपडेट जारी किए जाएंगे। अहमदाबाद रेलवे मंडल ने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के चलते किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 02836-239002 (गांधीधाम) और 9724093831 (भुज) जारी किए हैं।

रद्द ट्रेनें :

ओखा-राजकोट (13 से 16 जून), राजकोट-ओखा (12 से 15 जून), वेरावल-ओखा व ओखा-वेरावल (12-15 जून), ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला (13 जून, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा (14 जून), भावनगर-ओखा व ओखा-भावनगर (12 से 14 जून), वेरावल-राजकोट व राजकोट वेरावल (12 से 15 जून), अहमदाबाद वे वेरावल व वेरावल से अहमदाबाद (12 से 15 जून), पोरबंदर-वेरावल (13 से 15 जून), वेरावल-पोरबंदर (12 से 15 जून), राजकोट-वेरावल व वेरावल से राजकोट (12 से 15 जून), वेरावल- इंदौर (14 जून), इंदौर-वेरावल (13 जून)। इसके अलावा पोरबंदर-दादर, भाणवड-पोरबंदर, कनालूस-पोरबंदर, राजकोट-पोरबंदर, पोरबंदर-दिल्ली सहाय रोहिल्ला, पोरबंदर-शालीमार आदि ट्रेने शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को सुरेन्द्रनगर, राजकोट और अहमदबाद तक के लिए शॉट टर्मिनेट किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें