‘बिपरजॉय’, हाई अलर्ट घोषित...खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान  - CG Sandesh

‘बिपरजॉय’, हाई अलर्ट घोषित...खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान

गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चक्रवात बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट वाली जगहों पर NDRF की टाइम तैनात है और समुद्र के किनारों के पास लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है। गुजरात के द्वारका और मुंबई के गेट वे ऑफ में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठती हुई दिखी है।

मनसुख मंडाविया ने ली बैठक

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों के मद्देनजर कच्छ में आर्मी बेस कैंप का दौरा किया। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यों के मौसम केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी करें हैं। इसी के साथ ही समुद्र तट वाले जिलों को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। मछुआरों को समुद्र में जाने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया गया है और सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान में भी दिखेगा असर

राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर, बीकानेर संभाग में इसका बड़ा असर होगा। अभी ईस्ट सेंट्रल अरब सागर की खाड़ी में तूफान बना हुआ है और धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। 15 जून को गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ से तूफान टकराएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें