एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का सोना बरामद - CG Sandesh

एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का सोना बरामद

उत्तर प्रदेश। लखनऊ एयरपोर्ट पर शारजाह से लौटे दो यात्रियों के पास 1.07 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ है। कस्टम विभाग को एयरपोर्ट पर सामान चेकिंग के दौरान दो यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। इसके बाद उन्हें रोका गया और गहन तलाशी ली गई। दोनो यात्री सोने को अपने अंडरवियर में छुपाकर लाए थे। दोनों यात्रियों के पास से 1.731 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है।

दोनों से बरामद सोने के लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया गया है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी लखनऊ हवाई अड्डे के अलावा हैदराबाद एयरपोर्ट, मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट समेत तमाम हवाई अड्डों से तस्करी के लिए लाए जा रहे सोने की बरामदगी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें