कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने डीए में किया 9 प्र... - CG Sandesh

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने डीए में किया 9 प्रतिशत का इजाफा

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार एक ही बार में 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता में इजाफा किया है। जानकारी के अनुसार पहले कर्मचारियों को 212 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, जिसको अब बढ़ाकर 221 प्रतिशत कर दिया गया है।

जनवरी से मिलेगा फायदा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा जनवरी से मिलेगा। यानी कर्मचारियों को 5 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है। वहीं हरियाणा में सांतवा वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा यह फैसला छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी लेने वालों के लिए लिया गया है। बता दें कि पिछले महीने ही हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया था। कर्मचारियों को इसका फायदा जनवरी महीने से मिला था। इस ऐलान से 2 लाख 85 हजार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ गई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें