सुरक्षा हुई चूक : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल... - CG Sandesh

सुरक्षा हुई चूक : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे CM नितीश कुमार

पटना। सीएम नितीश कुमार रोज की तरह आज भी आवास से सात सकरुलर रोड की ओर टहलने निकले थे तभी एक बाइकर अचानक ही मुख्यमंत्री नीतीश की सुरक्षा घेरे में घुस गया। जिसकी चपेट में आने से मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जिसके बाद नीतीश बचने के लिए सड़क से फुटपाथ की ओर तेजी से भागे। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


घटना के बाद पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं और मामले को देख रहे हैं। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई हो। इससे पहले भी पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने नीतीश कुमार को अचानक मुक्का जड़ दिया था।

उल्लेखनीय है कि यह इलाका वीवीआईपी इलाका माना जाता है और तेज रफ्तार बाइक का अचानक पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

बताया जाता है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं और मामले को देख रहे हैं।

वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई हो। इससे पहले भी पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने नीतीश कुमार को अचानक मुक्का जड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि यह इलाका वीवीआईपी इलाका माना जाता है और तेज रफ्तार बाइक का अचानक पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें