मुफ्त में महिलाओं को स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देगी सरका... - CG Sandesh

मुफ्त में महिलाओं को स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देगी सरकार

जयपुर। राजस्थान में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए खास योजना लाई है।

ये योजना मोबाइल को लेकर, जिसके तहत महिलाएं अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगी। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार अगस्त में रक्षाबंधन पर ये योजना शुरू करेगी। हम महिलाओं को स्मार्टफोन के बदले एक निश्चित नकद राशि देंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, सरकार एक तरह के मोबाइल दे सकती है पर बाजार में कई प्रकार के मोबाइल हैं इसलिए हम लोगों को विकल्प देंगे कि आप जाओ अपनी पसंद का फोन लो, एक निर्धारित राशि सरकार देगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा। गहलोत ने बजट 2021 में राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था।

कुछ समय पहले उन्होंने इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन से चरणबद्ध तरीके से स्मार्टफोन देने की बात भी कह चुके हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे इस योजना को लेकर कहा कि मोबाइल एक ऐसी चीज है, जिसे आप बाजार में खरीदने जाएंगे तो आपको अपनी पसंद का मिल जाएगा। सीएम ने कहा, हम कंपनियों से इस बाबत बात कर रहे हैं. कंपनियां महंगाई राहत शिविर जैसे काउंटर स्थापित करें और लोगों को विकल्प दें. स्मार्टफोन देने का मकसद महिला सशक्तिकरण है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें