सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरे... - CG Sandesh

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के पास जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के संयुक्त ऑपरेशन में 5 आतंकी मार गिराए गए हैं। सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए हैं।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें