बसना : कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करते 2 गि... - CG Sandesh

बसना : कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करते 2 गिरफ्तार

बसना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 16 जून को पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु भंवरपुर मोड बिहारी ढाबा के पास मेन रोड भठोरी गयी थी. इसी दौरान कार क्रमांक TS24 E 5437 आया, जिसे रोकने पर वाहन को तेजी से चलाकर भागने लगा. पुलिस ने उसे ओव्हरटेक कर रोका और वाहन में क्या है चेक कराओ कहने पर गोल मोल जवाब देने लगे.

कार में अभिषेक गुप्ता पिता स्व0 नंद कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी सिंघनपुर चौक बोहारपार तथा अतिश कुमार सारथी ऊर्फ बडे सारथी पिता स्व0 जेठूराम सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी गाताडीह, सरसींवा (सारंगढ-बिलाईगढ) सवार थे.

आरोपियों के संयुक्त कब्जे के कार क्रमांक TS24 E 5437 की तलाशी लेने पर कार के बीच सीट से 24 नग सफेद कार्टून एवं पीछे डिक्की से 15 नग सफेद कार्टून जिसके सामने भाग पर GOA SPECIAL WHISKY लिखा वाले प्रत्येक कार्टून में 48-48 नग कुल जुमला 1872 नग, प्रत्येक नग में 180 ML भरी हुई कुल 336960 ML GOA SPECIAL WHISKY अंग्रेजी शराब, प्रत्येक नग अंग्रेजी शराब किमती 120 रूपये, कुल जुमला किमती शराब 224640 रूपये तथा शराब एवं घटना में प्रयुक्त अर्बन क्रुजर कार क्र. TS24 E 5437 किमती 8,00,000 रूपये, एक नंग ओप्पो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये एवं एक नग MI कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 2000 रूपये कुल जुमला किमती 10,31,640 रूपये जप्त किया गया. आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें