इस पार्टी ने सपा को दिया झटका, कहा - अखिलेश यादव छोटे दिल क... - CG Sandesh

इस पार्टी ने सपा को दिया झटका, कहा - अखिलेश यादव छोटे दिल के नेता है

2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपी-बिहार में छोटी पार्टियों ने बड़ा खेल शुरु कर दिया है। बिहार में जहां पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया और NDA में जाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, अब यूपी में महान दल ने समाजवादी पार्टी गठबंधन का साथ छोड़ दिया है।
 
आपको बता दें कि, महान दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव छोटे दिल के नेता हैं

केशव देव मौर्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

वहीं केशव देव मौर्य नेयूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि, स्टूल वाले मंत्री बनने से अच्‍छा है कि, हम फकीर ही रहें। आपको बता दें कि, महान दल ने 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। विधानसभा चुनाव के बाद जब सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला था, तब भी महान दल के मुखिया केशव मौर्य ने सपा के साथ एकजुटता दर्शाई थी।

हमें अधिक मेहनत नहीं करनी है

महान दल के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, बहुजन समाज पार्टी को इसलिए समर्थन किया है ताकि हम दिखा सकें की महान दल जिसके साथ रहता है, वो सबसे आगे पर रहता है। हमारे पास मंत्र है कि, किसी भी बेजान वस्तु में जान डाल सकते हैं। यही करके लोगों को दिखाना चाहते हैं। हमें अधिक मेहनत नहीं करनी है। जहां लिखा है कि, महान दल ने ठाना है सपा को जिताना है, उसमें सपा की जगह बसपा शब्‍द जोड़ना है। बसपा को जिताने से महान दल की अहमियत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, जो पार्टी तीसरे स्थान पर थी, उसे महान दल दूसरे नंबर पर ले आया और इस तरह सपा तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें