बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जीवन का लक्ष्य : CM शिवराज - CG Sandesh

बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जीवन का लक्ष्य : CM शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों जिंदगी बदलना मेरे जीवन का लक्ष्य है। बहनों को आगे ले जाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास हो रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना इन्हीं प्रयासों में से एक है। राज्य में आजीविका मिशन की बहनों की आय कम से कम दस हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए, जिससे वे लखपति क्लब से जुड़ सकें। बहनों की गरीबी दूर कर उन्हें अमीरी की तरफ ले जाना है।

आजीविका मिशन

सीएम शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन बहनों की गरीबी दूर करने की दिशा में सशक्त माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। आजीविका मिशन से बहनों में जागृति पैदा हो रही है। आज बहनों में आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ा है। बहनों की समाज में इज्जत बढ़ी है।
 
जो बहनें आजीविका मिशन से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लाड़ली बहना सेना से जोड़कर बहनों को संगठित किया जा रहा है। यह सेना बहनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी। साथ ही बहनों पर होने वाले अन्याय को रोकने में भी कारगर बनेगी। लाड़ली बहनें एक परिवार की तरह हैं।

मिल रही दुआएं

सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। बहनों ने कहा कि - यह योजना हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है और हमें मान-सम्मान से जीवन जीने का मौका दे रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए बहनों की ओर से आपको बहुत-बहुत दुआएं मिल रही हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें