खातों में पहुंचे हजारों रुपए : किसानों और पशुपालकों को CM की... - CG Sandesh

खातों में पहुंचे हजारों रुपए : किसानों और पशुपालकों को CM की बड़ी सौगात

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशु पालकों के लिए अपनी तिजोरी के दरवाजे खोल दिए। सीएम ने लम्पी से मरी गायों का मुआवजा किसानों और पशु पालकों के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया। सीएम ने जयपुर के सीतापुरा में तीन दिवसीय किसान महोत्सव की शुरुआत की और इस मौके पर उन्होंने  41900 किसानों के खातों में 175 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीएम ने किसान को एक गाय की लंपी से मौत पर 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि लम्पी से सरकारी सर्वे में 52 हजार गायों की मौत मानी गई, बचे हुए करीब 11 हजार किसानों के बैंक खातों की डिटेल अपडेट करके 15 दिन में मुआवजे का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

वहीं उन्होंने वहां बैठे किसानों और पशुपालाकों को संबोधित करते हुए कहा की अगर उनकी सरकार रिपीट होती है तो आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरे प्रदेश में छोटे छोटे बांधों और एनिकट का जाल बिछा देंगे। जिससे खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में रहने लग जाए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें