बसना : शादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षों तक करता रहा शारीरिक शोषण
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती ने 17 जून को थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च 2020 से 12 मार्च 2023 के बीच आरोपी युवक ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद युवती ने परिवार मे सलाह-मशविरा के बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राम गढ़फुलझर निवासी अरक्षित पांडे के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2(छ) के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें