बसना : शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार
15 जून को पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते आरोपी को गिरफ्तार किया है. भंवरपुर चौकी पुलिस ग्राम चनाट की ओर रवाना हुई थी. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम रंगमटिया में तालाब किनारे रोड के पास में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहक ढुंढ रहा है.
सूचना के बाद पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर शराब बिक्री वास्ते शराब रखे मनबोध पटेल पिता घासीराम उम्र 42 वर्ष निवासी रंगमटिया को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया गया.
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें