बसना : अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 15 लीटर शराब जप्त

बसना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है. 18 जून को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम बंसुला से अरेकेल जाने के रोड़ किनारे अरेकेल तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी सुशील भट्ट पिता अंजोरी भट्ट उम्र 42 साल निवासी बंसुलाडीपा को गिरफ्तार किया है.

सुशील भट्ट के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी हुई सफेद झिल्ली में बंधा हुआ करीब 15 लीटर जुमला 15000 ML हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 3000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें