गृहमंत्री ने दिये जांच के आदेश...हिंदू युवक के गले में पट्टा... - CG Sandesh

गृहमंत्री ने दिये जांच के आदेश...हिंदू युवक के गले में पट्टा डाल कुत्ते की तरह घुमाया

मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवक को गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाकर घुमाने का वीडियो सामने आया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

आरोप है कि पीड़ित पर लगातार धर्मांतरण और मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। यह भी आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक से लगातार पैसों की भी मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं 365, 341, 342, 323, 327, 294, 427, 34 लगाई हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद ये वीडियो वायरल किया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने देखा वो वीडियो। वह बहुत गंभीर किस्म का वीडियो है। मानव का मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। मैंने पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए कि इसकी जांच करके सत्यता पता करें। 24 घंटे के अंदर इस पर कार्रवाई करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें