उपराष्ट्रपति जबलपुर में होंगे शामिल...अंतर्राष्ट्रीय योग दिव... - CG Sandesh

उपराष्ट्रपति जबलपुर में होंगे शामिल...अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जुटेंगे डेढ़ लाख

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने के लिए देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संस्कारधानी आ रहे हैं। उनका आगमन 20 जून की शाम 4.20 बजे विशेष विमान से होगा। उनसे पूर्व, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी डुमना आगमन होगा। उप-राष्ट्रपति और अन्य अतिथि 20 जून की शाम भेड़ाघाट का सौंदर्य निहारने संगमरमरी वादियों में पहुंचेंगे। इसके बाद सभी अतिथि गौरीघाट में आयोजित मां नर्मदा की आरती में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम के बाद सभी अतिथि 21 जून की सुबह गैरिसन मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने पहुंचेंगे।

शहर के पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे उप-राष्ट्रपति

उप-राष्ट्रपति की उपस्थिति में योग दिवस पर देश का मुख्य समारोह आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होने उप-राष्ट्रपति 20 जून की शाम को ही जबलपुर आ जाएंगे। इस दौरान वो शहर में कुछ पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे और महा आरती में भाग लेंगे। उप-राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रदेश के राज्यपाल, तमाम आला जनप्रतिनिधि, मंत्रिमंडल के सदस्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी शहर पहुंच चुके होंगे। जिला प्रशासन इस आयोजन को लेकर सतत भोपाल और दिल्ली के संपर्क में है।

उपराष्ट्रपति के आने से पहले सुरक्षा हुई सख्त

शहर में आज उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आ रहे है। इसके पहले ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा शहर के होटल, लाज और धर्मशालाओं में रूके लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। वही कमरों का भी औचक रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा बम डिस्पोजल एंड डाग स्क्वाड की टीम भी लगातार उप-राष्ट्रपति के आगमन वाले स्थानों और कार्यक्रम स्थल समेत उन सभी स्थानों की निगरानी कर रही है। डुमना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अभी से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं इस रूट पर पुलिस वाहन भी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें