22 जून को एमपी  में अमित शाह, गौरव यात्रा की करेंगे शुरुआत - CG Sandesh

22 जून को एमपी में अमित शाह, गौरव यात्रा की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को एमपी आ रहे हैं। इस दौरान वे बालाघाट का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाह के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को निवास कार्यालय पर वर्चुअली समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट में अमित शाह का आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी 27 जून को एमपी आएंगे

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को ही शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम और वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 27 जून को शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। सिकलसेल एनीमिया बीमारी से मुक्ति का कार्यक्रम भी लॉंन्च होगा। मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें