पढ़कर ही हो जाएंगे आप भी...आरबीआई ने 500 के नोट को लेकर दी बड़... - CG Sandesh

पढ़कर ही हो जाएंगे आप भी...आरबीआई ने 500 के नोट को लेकर दी बड़ी जानकारी

2000 का नोट चलन से बंद कर देने के बार हर किसी के मन में भी 500 के नोट को लेकर कई सवाल उठते रहते है। ऐसे में आरबीआई ने अब 500 के नोट को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद आपके मन में भी 500 के नोट को लेकर अगर संशय होगा तो वो दूर हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो हाल ही में आरटीआई में दावा किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के जो नए नोट छापे हैं, उनमें से करीब 88,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट गायब है यानी के वो चलन में नहीं है वो बैंकों तक पहुंचे ही नहीं है। इस खबर का खंडन करते हुए अब आरबीआई ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

इस पूरे मामले पर आरबीआई ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है और कहा है की आरटीआई में दी गई जानकारी को सही संदर्भ में नहीं समझा जाए। ये रिपोर्ट सही नहीं है. आरटीआई में सरकारी प्रेस से जो जानकारी मांगी गई है, वह सिर्फ कितने नोट छापे इसकी बात बताती है। बैंक ने कहा की प्रेस से आरबीआई तक नोट की आपूर्ति का एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम होता हैं। बैंक को प्रेस से मिले हर नोट का हिसाब रखना होता है। इसमें ना सिर्फ नोटों की छपाई, बल्कि उनके स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन की जानकारी भी रहती है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें