Eng vs Aus Ashes : ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन टेस्ट जीत हासिल क... - CG Sandesh

Eng vs Aus Ashes : ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन टेस्ट जीत हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में एसेज सीरीज का खेला गया पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल की। इस जीत में पैट कमिंस ने 44 और नाथन लियोन ने 16 रनों की अहम पारी खेली।


इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतिहास भी रच दिया है। जानकारी के अनुसार  इंग्लैंड द्वारा मिले लक्ष्य को हासिल कर कंगारू टीम एजबेस्टन में 281 रन का पीछा करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पूर्व 281 रन का पीछा कर दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के साथ ही दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसके पूर्व एजबेस्टन मैदान पर इससे पहले तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज (208) 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें