कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,30 जून तक पूरे प्रदेश में ए... - CG Sandesh

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,30 जून तक पूरे प्रदेश में एक्टिव होगा मानसून

मध्यप्रदेश में आखिरकार 7 दिन देरी के बाद मानसून ने दस्तक दे ही दी। इस साल मानसून ने मंडला के रास्ते प्रवेश किया है। बालाघाट, अनूपपुर, मंडला, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में मानसूनी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, रविवार तक अरब सागर में बन रहा तंत्र भी मजबूत हो जाएगा और मध्यप्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। 26, 27 और 28 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश भी हो सकती है। 1 जुलाई से प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

कहां-कहां हुई बारिश?

शनिवार को प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक जिलों में बारिश हुई। रतलाम में 25, सतना में 24, गुना में 18, धार में 7, इंदौर में 4.9, खरगोन में तीन, उज्जैन में दो, भोपाल में 1.5, भोपाल शहर में 0.9, सागर में 0.8, ग्वालियर में 0.3 मिली मीटर बारिश हुई। शुक्रवार-शनिवार के दरमियान इंदौर में 67.4, मिलीमीटर, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, भोपाल शहर में 26, रायसेन में 30.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 0.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नोगांव में 3, दमोह में दो, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

पूरे प्रदेश में झमाझम के आसार

मौसम विभाग ने रविवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश के सभी 53 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां गरज चमक की गतिविधि भी होने की आशंका है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें