बसना : खेत में जेसीबी मशीन से खुदाई करा रहे किसान के साथ डंड... - CG Sandesh

बसना : खेत में जेसीबी मशीन से खुदाई करा रहे किसान के साथ डंडे से की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में खेत में जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी को ट्रेक्टर से उठवाकर बाहर करा रहे किसान के साथ दो लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट की. किसान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रामपुर निवासी राजेन्द्र कुमार साहू 22 जून को अपने छोटे भाई उपेन्द्र साहू के साथ ट्रेक्टर एवं जेसीबी मशीन से खेत बनाने के लिये जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी को ट्रेक्टर से उठवाकर बाहर करा रहे थे. इसी दौरान गांव का ही नानदाऊ रातडे और उसका भाई सदानंद रातडे दोनों लाठी डण्डा लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए आये और इस जमीन पर तुम खुदाई करके खेत क्यों बना रहे हो, यह जमीन मेरा है कहकर मना करते हुये जान से मारने की धमकी देकर नानदाऊ रातडे ने लाठी डण्डा से राजेन्द्र को लगातार मारपीट कर चोट पहुंचाया है.

उसी वक्त उसका बडा भाई सदानंद भी आकर मां बहन की गालियां देते हुये जमीन में खेत बनाने से मना किये. घटना होते देख राजेंद्र का छोटा भाई उपेन्द्र साहू बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी गाली गलौज कर धक्का मुक्की कर मारपीट किये हैं घटना के बाद गांव में पंचायत किये थे. पंचायत में भी आरोपी ने मैं पंचायत का बात नहीं सुनुंगा कहकर धमकी दे रहे थे.

घटना के बाद राजेन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नानदाऊ रातडे, सदानंद रातडे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें