बकरीद के सम्बन्ध में बसना थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक - CG Sandesh

बकरीद के सम्बन्ध में बसना थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

बसना थाना में आज 25 जून को बकरीद पर्व को देखते हुए को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बसना के गणमान्य नागरिक एवं सर्वसमाज के लोग शामिल हुए.

बैठक में सभी समुदायों को शांति बनाये रखने, आवश्यक दिशा निर्देश देकर नागरिकों से विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर, नगर अध्यक्ष गजेंद्र साहू, डॉ. एन. के. अग्रवाल, मोहम्मद इल्यास, मंदाकिनी साहू, सुखदेव वैष्णव, देशराज दास, मनहरण सोनवानी, अविनाश नायक, अभय धृतलहरे आदि उपस्थित रहे।

बसना के ईदगाह मैदान में 29 जून को करीब 8:15 बजे नमाज पढ़ी जाएगी, जिसमे करीब 1500 लोग शामिल होंगे। बारिश के हालातों को देखते हुए 4 मस्जिदों में भी नमाज़ अदा करने की तैयारी पूरी की गई है। कुर्बानी 29 30 जून व 1 जुलाई तीन दिन तक होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें