आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, 12 डिब्बे उतरे पटरी से  - CG Sandesh

आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, 12 डिब्बे उतरे पटरी से

बांकुरा। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां दो माल गाड़ियां आपस में बुरी तरह टकरा गई है। जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी को पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी जिस से जिससे 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। ओंडा पर हुआ हादसा।

सूत्रों के मुताबिक एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें। बता दें कि आद्रा रेलवे डिवीजन पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में सेवाएं देता है. इनमें पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान शामिल हैं। इसी के साथ झारखंड के 3 जिले धनबाद, बोकारो और सिंहभूम दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें