बसना : तालाब नहाने गयी महिला पर पति ने टंगिया से किया हमला
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पैता के तालाब में नहाने गयी महिला पर उसके पति ने टंगिया से हमला कर लहू-लुहान कर दिया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पैता निवासी उजागर निषाद अपनी बेटी गायत्री निषाद की शादी वर्ष 2013 में ग्राम बेलारी के सुनाऊ निषाद के बेटा सेतकुमार निषाद के साथ हुई है. लगभग एक माह पूर्व से गायत्री व सेतकुमार उजागर के घर पैता में आकर रूके थे और मजदूरी का काम कर रहे थे.
22 जून को दोपहर करीब 12 बजे गायत्री नहाने गई थी. अचानक लहु-लुहान होकर घर आई और अपने पिता उजागर को बताई कि सेतकुमार ने टंगिया से मारा है. फिर गायत्री बेहोश हो गई. गायत्री को डायल 112 वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सेतकुमार निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.