बसना : शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई
बसना पुलिस ने शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है. 24 जून को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की बैतारी से जबलपुर रोड़ किनारे धनेश्वर पटेल नामक व्यक्ति लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सुचना के बाद पुलिस बैतारी से जबलपुर रोड़ किनारे पहुंची, जहाँ शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते ग्राम जबलपुर निवासी धनेश्वर पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 26 साल को पकड़ा.
धनेश्वर के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. धनेश्वर पटेल का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें