बसना : गढ़फुलझर मण्डल के कायतपाली में सम्पर्क कार्यक्रम के तहत घर-घर पहुंची भाजपा कार्यकर्ता
कुदारीबाहरा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्त्ता घर घर पहुंच कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहें हैं। इस कार्यक्रम के त्रितीय दिवस आज मण्डल गढ़फुलझर के अंकोरी शक्तिकेंद्र के कायतपाली बुथ क्रमांक 281 में घर घर सम्पर्क किया गया।
घर-घर सम्पर्क के लिए प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मंडल उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, शक्तिकेंद्र सहसंयोजक हीरालाल साव, बुथ अध्यक्ष सियालाल रणबीड़ा, कमल यादव, बसंत यादव, श्याम कुमार, भजोराम, जयनारायण, प्रदीप, महेंद्र सिदार, श्रवण सिदार समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे एवम मोदी जी के समर्थन में 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराया गया। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।