बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया प्रवेशोत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर बसना में प्रवेश उत्सव मनाया गया । सर्वप्रथम प्रवेश द्वार पर रंगोली कलश एवं दीप प्रज्वलित कर नव प्रवेशी एवं समस्त भैया बहनों का तिलक एवं आरती कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात प्रार्थना सभा में हमारा लक्ष्य वार्षिक गीत राष्ट्रगान के पश्चात दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना किया गया। 
समिति सदस्य ललिता रात्रे ने भैया बहनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में खूब परिश्रम करो और जीवन पथ में आगे बढ़ते जाओ तथा देश का नाम रोशन करो ।
प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए आज से ही आप लोग तैयारी प्रारंभ कर दें, जिससे भविष्य में आपको आसानी होगी । जिस प्रकार किसान जेष्ठ माह के दोपहरी चिलचिलाती धूप एवं गर्मी में भी अपना काम जारी रखता है विश्राम नहीं करता है उसी प्रकार विद्यार्थियों को अवकाश के क्षण में भी परिश्रम करते रहना चाहिए कर्म करते रहना चाहिए फल की चिंता नहीं । फल देने का काम भगवान के हाथ में होता है । कर्म करना हमारा काम है ।