बसना : रास्ते में कीचड़ और गड्ढे से लोग परेशान, आवागमन हो गया जोखिम भरा
बच्चे इसी रास्ते से जाते हैं स्कूल...
बनी रहती है दुर्घटना की सम्भावना...
आपातकाल में मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में हो सकती है असुविधा
बसना विकासखंड के ग्राम चिमरकेल के ग्रामीण बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर कीचड़ हो जाने से परेशान हैं. ग्रामीणों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. अगर इसी तरह मूसलाधार बारिश होती रही तो गांव का मुख्य मार्ग नाले में तब्दील हो जाएगा.
ग्रामीणों ने बताया की विगत कई वर्षों से उनके द्वारा सड़क बनाने की मांग की जा रही है लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ पसर जाता है. गड्ढों में पानी भर जाता है. कुछ जगहों पर पानी इतना भर जाता है की मोटर सायकल के सायलेंसर तक डूब जाते हैं. इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं.
कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है. अगर यहाँ सड़क नहीं बनाया जाएगा तो राहगीरों और स्कूली बच्चों के साथ ही आपातकाल में किसी मरीज को अस्पताल ले जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी कीचड़ भरे मार्ग पर दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है.