सिविल जज की कार हादसे का हुई शिकार, पिता सहित परिवार के 3 लो... - CG Sandesh

सिविल जज की कार हादसे का हुई शिकार, पिता सहित परिवार के 3 लोगों की मौत

बिहार। सहरसा जिले में सड़क हादसे में पटना सिविल कोर्ट के जज के परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों की कार वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्डे में गिर गई। घटना में पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि जज सहित तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जज प्रफुल्ल कुमार सिंह (45) अपने साले के फलदान समारोह में शामिल होकर सोमवार की सुबह परिवार के साथ अपने गांव सरडीहा लौट रहे थे। इसी दौरान भटोनी पंचायत टेंगराहा मोड़ के पास उनकी कार को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे जज की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में प्रफुल्ल कुमार सिंह के पिता रंजीत सिंह (65), बड़े चाचा नारद सिंह(70) और छोटे चाचा सचिन सिंह (55) शामिल हैं। वहीं जज प्रफुल्ल कुमार, उनके 7 वर्षीय बेटे मंयक राठौड़ और 6 साल के भांजे नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा भेज दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें