बसना पुलिस ने घर में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे 6 लोगों पर की कार्रवाई
बसना पुलिस ने ग्राम इंदरपुर में आबकारी एक्ट के तहत 6 लोगों पर कार्रवाई की है. पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर ग्राम इंदरपुर में घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखे है. सुचना के बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई की.
आरोपी संतलाल पटेल के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया तथा शरद निषाद के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया.
आरोपी बसंत राम पटेल पिता ब्रम्हा पटेल उम्र 56 साल के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया गया.
आरोपी रूपेन्द्र पटेल पिता कृष्टो पटेल उम्र 27 साल के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रुपये जप्त किया गया
इसी तरह आरोपी संतराम उर्फ सेतु नाग पिता स्व0 चंदर सिंग नाग उम्र 39 साल के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया गया.
आरोपी मनोज कुमार अजय पिता राधेश्याम अजय उम्र 30 साल के कब्जे से एक पिला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रुपये जप्त किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 34(1)-LCG के तहत अपराध कायम किया है.