बसना : ढ़ाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : ढ़ाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ढाई लाख के गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. 27 जून को पुलिस संदिग्ध वाहनो की चेकिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु पलसापाली बंरियर की ओर रवाना हुई थी. तभी पलसापाली बैरियर के पास एक मोटर सायकल डिस्कवर .क्रमांक OD17 E 3220 आया जिसके पीछे तरफ एक जूट की बोरी बंधी हुई थी.

पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह वाहन को तेजी से भगाने लगा. पुलिस को संदेह होने पर घेराबंदी कर पकडकर उसे पकड़ा गया.

बाइक सवार बनमाली बाघ पिता लंबोदर बाघ उम्र 32 साल निवासी नहनाबंध थाना पटनागढ जिला बलांगीर (उडिसा) को पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर जूट की बोरी में गांजा होना बताया.
आरोपी के कब्जे से 10 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,50,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मो0सा0 क्रमांक OD 17 E 3220 कीमती 10,000 रूपये एवं जामा तलाशी में मिलने वस्तुओ को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना मोबाईल के माध्यम से उनके परिजन को दिया गया. मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/23 धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें